Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत


सुल्तानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र के बैंतीकला टोल प्लाजा के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चलती ऑटो से गिरकर नवविवाहित युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, अरबाज (30 वर्ष) पुत्र अली मोहम्मद, निवासी डरवासी, जनपद भदोही, अपनी पत्नी बानों के साथ सुल्तानपुर के झालियवा स्थित ससुराल से ऑटो द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जब ऑटो चांदा कोतवाली क्षेत्र के बैंतीकला टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी किसी कारणवश अरबाज चलती ऑटो से नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अरबाज की शादी 13 फरवरी 2026 को हुई थी। विवाह के बाद वह करीब दो माह से अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहे थे। सोमवार को दोनों पति-पत्नी अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही चांदा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी इस दर्दनाक घटना को लेकर शोक की लहर व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |