Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड किसके नाम? शोएब अख्तर टॉप-5 में नहीं


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के नाम पर दर्ज है. लेकिन टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में अख्तर सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में भी शुमार नहीं हैं. इस फॉर्मेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेदंबाज मार्क वुड के नाम पर दर्ज है. वुड ने 156.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है. तो आइए जानते हैं कि फॉर्मेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाज कौन से हैं.
1- मार्क वुड (इंग्लैंड)

इंग्लिश गेंदबाज ने 156.3 की रफ्तार से गेंद फेंककर टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वहीं वुड फॉर्मेट में 154.74 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद भी फेंक चुके हैं.
2- उमरान मलिक (भारत)

लिस्ट में दूसरा नाम भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक का नजर आता है. उमरान ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. उमरान ने वाकई अपनी रफ्तार से फैंस को दीवाना बनाया था. कहा जा रहा था कि वह अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है.
3- लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में 154.55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. इससे साथ फर्ग्यूसन लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं.
4- एनरिक नॉर्किय (दक्षिण अफ्रीका)

2022 के टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका के एनरिक नॉर्किया रफ्तार से कहर बरपाते हुए नजर आए थे. उन्होंने टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 154.31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.
5- जसप्रीत बुमराह (भारत)

लिस्ट में पांचवें पायदान पर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नजर आते हैं. इंटरनेशनल में बुमराह के नाम पर 153.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है. बुमराह ने यह गेंद 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फेंकी थी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |