Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सांवले रंग की वजह से बार-बार ठुकराई गई युवती, 10 बार टूटा शादी का रिश्ता! लगाई फांसी


भारत में रंग की वजह से आज भी लोगों को शर्मिंदगी और ताने झेलने पड़ते हैं। कुछ ऐसा ही मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है जहां एक लड़की को सिर्फ सांवले रंग के कारण बार-बार शादी से रिजेक्शन झेलना पड़ा। लड़की के सांवले रंग की वजह से 10 बार शादी का रिश्ता टूट गया था, लेकिन जब 11 वीं बार लड़की को शादी के लिए देखने वाले आने वाले थे उससे पहले ही लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव की है। पीतांबर कुमार की बेटी अंशु कुमारी ने बार-बार शादी का रिश्ता ठुकराए जाने से आत्महत्या कर ली। लड़की शादी न होने की वजह से और बार-बार ठुकराए जाने से मानसिक तनाव में चल रही थी। सांवले रंग की वजह से युवती परेशान रहती थी और उसे लगता था कि इसी कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही है।

परिवार के लोगों को कहना है कि पिछले तीन सालों से अंशु की शादी के लिए लड़का तलाशा जा रहा था। 10 से ज्यादा रिश्ते आए और लड़के के परिवार वाले देखने भी आए, लेकिन हर बार रिश्ता टूट गया। बुधवार को भी एक लड़के वाले अंशु को देखने आने वाले थे। जिसे लेकर अंशु काफी तनाव में थी उसे डर था कि इस बार भी रंग के कारण उसे ठुकरा दिया जाएगा।

मंगलवार की रात अंशु बिना खाना खाए अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से झांका तो पंखे से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला। इस घटना से कोहराम मच गया और चीख पुकार से गांव के लोग भी जमा हो गए। हर कोई इस घटना स्तब्ध है।

इस घटना की सूचना मिलने पर गायघाट थाना पुलिस एसडीपीओ अलय वत्स ने बताया कि फंदे से लटककर युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |