Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः पैंट में घुसे जहरीले सांप के डसने से 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम


सुलतानपुर।जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत नन्दौली गांव से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 13 वर्षीय किशोर की सर्पदंश (सांप के काटने) के कारण असमय मौत हो गई। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।सोते समय पैंट में घुसा सांप प्राप्त जानकारी के अनुसार, नन्दौली गांव निवासी 13 वर्षीय अमन खान रविवार की रात को अपने घर की छत पर सोया हुआ था। इसी दौरान एक अत्यधिक जहरीला सांप रेंगते हुए उसकी पैंट के अंदर घुस गया। नींद में हलचल महसूस होने पर अमन की आंख खुली।बचाव की कोशिश में हाथ पर डसा जैसे ही अमन को अपनी पैंट में सांप होने का अहसास हुआ, उसने सूझबूझ और घबराहट में सांप को पकड़कर बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान गुस्से में आए जहरीले सांप ने उसके हाथ पर जोरदार ढंग से डस लिया। अमन की चीख-पुकार सुनकर आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और सांप को देखकर दंग रह गए।अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम परिजन गंभीर हालत में अमन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बल्दीराय लेकर भागे। प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर थाय जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अमन ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |