Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: मारकुंडी घाटी की खाई में नवदंपति चंदा उर्फ इंद्रावती, पत्नी राहुल के शव मिलने से सनसनी, चार दिन से लापता थे पति-पत्नी।।

पति पत्नी दर्शन के लिए निकले थे,मंदिर लेकिन वापस नहीं लौटे घर घर वालो का रो रो कर बुरा हाल।

सोनभद्र। मारकुंडी घाटी से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमय मामला सामने आया है। यहां करीब सौ फीट गहरी खाई में नवविवाहित दंपति के सड़े-गले शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों चार दिन पहले घर से दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। घटनास्थल पर उनकी बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है और हर पहलू से जांच की जा रही है। चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने गहरी खाई से तेज दुर्गंध आने पर नीचे देखा तो एक युवक और एक युवती के शव पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब सौ फीट गहरी खाई से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के सलखन निवासी चंदा उर्फ इंद्रावती, पत्नी राहुल, और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी निवासी राहुल के रूप में हुई। दोनों की शादी इसी वर्ष 6 मई को हुई थी। बताया जा रहा है कि नवदंपति चार दिन पहले दर्शन के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। घटनास्थल से उनकी बाइक भी बरामद हुई है। कई दिन बीत जाने के कारण शव सड़-गल चुके थे और उनसे तेज दुर्गंध आ रही थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग से सटे इस स्थल पर दुर्घटना की आशंका को जोड़ते हुए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |