Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंजः पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प! हरियाली का संदेश! जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में उत्कर्ष फाउंडेशन मे हुआ वृक्षारोपण


गौरीगंज/अमेठी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से उत्कर्ष फाउंडेशन मे जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में वृक्षारोपण वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी विकाश मौर्य ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास हरियाली बढ़ाने का प्रयास करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अभियान में फाउंडर श्री राजेश चंद्र शुक्ल, डायरेक्टर उत्कर्ष शुक्ला, संस्था प्रभारी कीर्ति जायसवाल, कंप्यूटर टीचर शिवांगी सिंह, ज्योति शुक्ला, राज कश्यप, शिवा शुक्ला तथा संस्था के समस्त छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। फाउंडर श्री राजेश चंद्र शुक्ल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा आधार हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। कार्यक्रम में मौजूद छात्र एवं छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |