Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'तबाही' सिंगर विशाल मिश्रा के फैन हुए 'टॉक्सिक' स्टार यश, बताया अपना छोटा भाई


सुपरस्टार यश अब अपनी अपकमिंग क्राइम-थ्रिलर 'टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। पहले ये फिल्म मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ वजहों से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी और अब करीब 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद यश स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक को तैयार है। पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया जा चुका है और हाल ही में इसका पहला गाना 'तबाही' भी रिलीज कर दिया गया। चार दिन पहले 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज हुआ, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने आवाज दी है और इस रोमांटिक ट्रैक के कंपोजर भी वही हैं। गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब पर अब तक 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और गाने की सफलता का श्रेय यश ने विशाल मिश्रा को दिया है।

हाल ही में विशाल मिश्रा ने एक पोस्ट के जरिए रॉकिंग स्टार यश की तारीफ की थी और अब यश ने 'तबाही' की सफलता को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने गाने की सफलता का श्रेय सिंगर विशाल मिश्रा को दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में विशाल मिश्रा की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना छोटा भाई बताया है। यश ने विशाल मिश्रा के लिए एक बेहद प्यारा मैसेज लिखा, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है।

अपने पोस्ट में यश ने विशाल मिश्रा की तारीफ करते हुए लिखा- 'विशाल मिश्रा तुम्हारे साथ म्यूजिक बनाना किसी जादू से कम नहीं है। और इस पूरी प्रोसेस में मुझे एक छोटा भाई भी मिल गया। तुम पर साक्षात माता सरस्वती की कृपा है। तुम्हारे टैलेंट का जलवा अब लोगों ने देखना शुरू किया है। दुनिया को 'तबाही' देने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया।'

बता दें, 'टॉक्सिक' का पहला गाना चार दिन पहले ही 8 जुलाई 2026 को ही जारी किया गया है, जिसके हिंदी वर्जन को अब तक 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में यश और कियारा की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने का ऑडियो मेकर्स ने मार्च में ही जारी कर दिया था, लेकिन इसका आधिकारिक वीडियो अब जाकर रिलीज किया है, जिसे ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर कियारा और यश की केमेस्ट्री की अब खूब चर्चा हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |