Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: राम मंदिर चढ़ावा अनियमितता के विरोध में कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा', पुलिस से हुई नोकझोंक।

सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा, उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से जांच और ट्रस्ट भंग करने की उठाई मांग।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में 'सद्बुद्धि पदयात्रा' निकाली गई। पदयात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगभग एक किलोमीटर तक पदयात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराने तथा वर्तमान ट्रस्ट को भंग करने की मांग उठाई। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने प्रशासन पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया।
पदयात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडे सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |