Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण! कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा, निष्पक्ष जांच की उठी मांग


गौरीगंज/अमेठी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, अमेठी द्वारा सोमवार को सद्बुद्धि पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल ने किया। पदयात्रा केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन, गौरीगंज से प्रारंभ होकर बस स्टॉप, कोतवाली,जीजीआईसी स्कूल,चैक बाजार, पोस्ट ऑफिस, फल मंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।  इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर नारे लगाए तथा नगर भ्रमण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। चढ़ावे से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे। पदयात्रा में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी,परमानंद मिश्रा, प्रवक्ता अनिल सिंह,अर्जुन पासी,जायस नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा,नरेंद्र मिश्र,किरन देवी विजय पासी,सवीना,सर्वेश सिंह,राम लखन शुक्ला,रजवाड़ी पासी,शकील इदरीशी,अशोक शुक्ला,पवन दुबे,शत्रुघ्न सिंह,मो आशिफ,युका राष्ट्रीय समन्वयक शौरभ सिंह,युका जिला अध्यक्ष शुभम सिंह,छैन्प् जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी,गीता सिंह,सुर्ति अवस्थी,मो मतीन,तुलसीराम पासी,राजू पंडित,अरविन्द चतुर्वेदी,अजय सिंह,मनोज कश्यप,सूर्यभान तिवारी,सूर्यमणि ओझा, दया राम सोनी,कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |