Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: जिलाधिकारी ने जिला पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं की नवीनतम पुस्तकों की उपलब्धता के दिए निर्देश।

राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने राजकीय जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर अध्ययन कक्ष, पुस्तक संग्रह, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, डिजिटल संसाधनों एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी मूलभूत व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों व प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा अधिकारियों को यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस भर्ती, नीट, जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम पुस्तकों व अध्ययन सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में डिजिटल लाइब्रेरी, ई-ग्रंथालय, सदस्यता विस्तार, करियर काउंसिलिंग, तनाव प्रबंधन कार्यशालाओं और आधुनिक सुविधाओं के विकास पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय को जनपद में ज्ञान, नवाचार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का उत्कृष्ट केंद्र बनाने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |