Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ! 'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी


15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अब वनडे क्रिकेट में खिलाने की मांग हो रही है. वैभव इंग्लैंड में भले ही फ्लॉप रहे थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया. वह सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे. तीन मैचों में वैभव ने 9 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 151 रन बनाए. इसके बाद पूर्व भारतीय दिग्गज ने उन्हें वनडे में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करवाने की मांग की है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना ​​है कि 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वैभव सूर्यवंशी को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में वनडे टीम में शामिल किया जाना चाहिए. उनका मानना ​​है कि रोहित के साथ पारी का आगाज करने वाले शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर को और मजबूती मिलेगी.

इंजीनियर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "आदर्श स्थिति शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी की है. गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. मेरे विचार से गिल इस समय टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, इसलिए गिल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आना चाहिए. गिल गेंद को हवा में उठाकर नहीं मारते हैं. इसके अलावा वनडे में बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन आदर्श रहेगा. मेरा मानना है कि रोहित को टीम में रहना चाहिए और उन्हें सूर्यवंशी के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए."

इंजीनियर ने आगे कहा, "वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने के लिए आदर्श खिलाड़ी है. विराट कोहली तीसरे और शुभमन गिल चौथे नंबर पर आ सकते हैं. इससे भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत हो जाएगी." इंजीनियर ने आगे कहा कि वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में शामिल करने का यह उपयुक्त समय है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |