डॉक्टर से मार पीट के मामले में सूचना के बाद मौके पर पहुचे सीएमओ,सीओ कोतवाल ।
सोनभद्र के मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच घर पर हुई मारपीट के बाद घायल पक्ष को पीआरबी द्वारा अस्पताल लाया गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के करीब 20 लोग अस्पताल पहुंच गए और भर्ती मरीज समेत स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उपद्रवियों ने अस्पताल के रिकॉर्ड से जुड़े दो रजिस्टर भी फाड़ दिए। मारपीट और हंगामे से पूरे अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं क्षेत्राधिकारी नगर को दी गई। सूचना पर रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा तथा सुकृत चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आखिर कार पिआरबी का क्या रोल था अगर दोनो पक्ष मौके पर ही घायल हुए थे तो अपने क्या उच्च अधिकारियों को सूचना दिया गया था अगर नही दिया गया है तो इस मामले में पिआरबी भी दोषी मानी जाएगी।
