Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'जन नायकन' का वर्ल्डवाइड तूफान, 200 Cr क्लब में एंट्री


थलपति विजय अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में भी अपना धाक जमा ली है. फिल्म को फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं. सिर्फ 4 दिन में वर्ल्डवाइड फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.

फिल्म ने वर्ल्डवाइड 217.48 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म ने चौथे दिन ओवरसीज मार्केट में 10 करोड़ कमाए. ओवरसीज मार्केट में टोटल फिल्म ने 71.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

फिल्म ने 4 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है. इसी के साथ फिल्म कई तमिल फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. फिल्म ने 'महाराजा', 'ड्रैगन', Vidaamuyarchi जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. 'महाराजा' ने 190 करोड़, 'ड्रैगन' ने 150 करोड़, Vidaamuyarchi ने 138 करोड़ कमाए थे. वहीं फिल्म ने सलमान खान की 'सिकंदर' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी काफी पीछे छोड़ दिया है. वहीं 'सिकंदर' ने वर्ल्डवाइड 176 करोड़ का बिजनेस किया था.

अब फिल्म की नजर 300 करोड़ क्लब में एंट्री पर है. फिल्म जिस हिसाब से कमाई कर रही है. जल्द ही 'गुड बैड अग्ली' को पाछड़ सकती है. 'गुड बैड अग्ली' ने 248 करोड़ कमाए थे. वहीं फिल्म के सूर्या की 'करुप्पु' को भी पछाड़ने पर नजरें हैं. 'करुप्पु' ने 310 करोड़ की कमाई की थी.

फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नजर डालें तो पहले दिन मूवी ने 42.70 करोड़ कमा. फिल्म को 13,067 शोज मिले और 41.6 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 21.15 करोड़ कमा. 12,190 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 29.5 परसेंट रही. तीसरे दिन फिल्म ने 28.90 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म को 12,299 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 38.7 परसेंट रही. चौथे दिन फिल्म ने 32 करोड़ कमाए. फिल्म को 12,107 शोज मिले और 44.7 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

चौथे दिन फिल्म ने हिंदी में 3.35 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं तमिल वर्जन ने 27.30 करोड़ कमाए. तेलुगू वर्जन ने 1.35 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |