Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में तीन पंजाब और एक दिल्ली से पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक ये आरोपी ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के तरनतारन निवासी शुबदीप सिंह उर्फ विशाल , गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि अमृतसर निवासी साजन सिंह उर्फ हनी और फतेहगढ़ साहिब निवासी गगनप्रीत के रूप में हुई है. स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी हथियार एक जिगाना पिस्टल और एक .30 बोर पिस्टल), 9 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

जांच में सामने आया कि शुबदीप सिंह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे जाने वाले हथियार और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करता था. वह विदेशी नंबरों के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों और ड्रोन ऑपरेटरों के संपर्क में था. शुबदीप और साजन पहले भी NDPS एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस ने शुबदीप की निशानदेही पर उसके दो साथियों गुरजंत सिंह और साजन सिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया. दोनों पर पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशीले पदार्थों की खेप लेने का आरोप है.

इसके बाद गगनप्रीत को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. उसके मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक और अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं. जांच में पता चला कि उसे दिल्ली के धार्मिक स्थलों, पुलिस थानों और पुलिस पिकेटों की रेकी करने का काम सौंपा गया था. साथ ही उसे दिल्ली में फायरिंग की घटना को अंजाम देने के निर्देश भी मिले थे. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |