Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः झमाझम बारिश भी नहीं रोक सकी उत्साह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का दर्जनों स्थानों पर भव्य स्वागत



बीसलपुर। भाजपा के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पूरन लाल लोधी के पहली बार बीसलपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने झमाझम बारिश के बीच भी उत्साहपूर्वक उनका भव्य स्वागत किया। बरेली हाईवे स्थित मीरपुर चैराहे से शुरू हुआ स्वागत सिलसिला भड़रिया मोड़, ईदगाह चैराहा, चीनी मिल, आरबी स्कूल, मानपुर टिहरी, ईंटगांव, बिलसंडा, खंदनिया बाबा सहित दर्जनों स्थानों तक जारी रहा। जगह-जगह फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, किसान नेता देव स्वरूप पटेल, आयुष मिश्रा, सतनाम सिंह, संगम बाजपेई, शरद पाल सिंह, रामवीर सिंह, इस्तियाक अलवी, अजय गंगवार, हजारी लाल वर्मा, सुमित गंगवार, महेंद्र वर्मा, सौरव गुप्ता, अशोक गंगवार, कमलेश गंगवार, महीप सिंह, उमाकांत मिश्रा, प्यारेलाल कश्यप, सरदार सुखबीर सिंह, हरिशंकर श्रीवास्तव, श्रीमती रेनू राज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर महंत योगी हनुमतनाथ भी साथ रहे।

मानपुर टिहरी में मंडल अध्यक्ष बृजेश शुक्ला के नेतृत्व में विशेष स्वागत किया गया। वहीं बिलसंडा में नगर अध्यक्ष डी.के. गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अटल जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अवनीश जायसवाल, व्यापारी नेता नरेश विक्रम जायसवाल, रमेश गुप्ता एडवोकेट, समाजसेवी मुकेश सक्सेना, नरेंद्र मोहन सक्सेना, मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्य, प्रभात शर्मा एडवोकेट, नामित सभासद विकेश जायसवाल, कुलदीप सिंह, अखिलेश भारतीय, अनुपम दीक्षित, पवन कश्यप, रामेंद्र गोस्वामी सहित अनेक लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पूरे मार्ग में भाजपा समर्थकों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिनंदन कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और उत्साह का परिचय दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |