Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चांदपुर: शिव सैनिको ने कांवर्तियों हेतु प्रशासन से सड़क पर एंबुलेंस की मांग की


चांदपुर।शिवसेना की एक बैठक बसंती देवी धर्म शाला चांदपुर में मुकेश लांम्बा की अध्यक्षता में  व अतुल शर्मा के संचालन में हुई। बैठक में बोलते हुए शिवसेना जिला प्रमुख चैधरी वीर सिंह ने कहा कि सावन की शिवरात्री 11 अगस्त की है हमारे जिला बिजनौर से बुलंदशहर, जेपी नगर, अलीगढ़, सम्भल, मुरादाबाद आदि जिलों के लाखों काबड़िया निकलते है हम इनकी सुरक्षा व 24 घंटे बिजली रोड पर लाइटें, हर 7 किलो मीटर पर एंबुलेंस की सुविधा डग्गामार वाहन बंद हो चैराहों का अतिक्रमण हटाया जाए जो 11 हजार के बिजली के तार रोड क्रॉस कर रहे उन्हें ऊपर किया जाए, उन्होंने कहा कि कुछ कांवड़ियों के भेस में गुंडे बढ़ जाते है और वह छोटी सी बात पर दंगा मार पिटाई करते है जिससे कांवड़िये बदनाम होते है क्योंकि शिव भक्त जब हरिद्वार से जल भरके चलते है तो जब ही शपथ लेते है कि किसी को  गाली या अप शब्द नहीं कहना ओर कुत्ते को भी भैरव कहके बुलाते है मगर कुछ शिव भक्तों को बदनाम करने के लिए एक संप्रदाय से दूसरे संप्रदाय वालों को गलत शब्द कहते है हमें इन से सतर्क रहना होगा। इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना होगा शिव सैनिकों ने अनुरोध किया है कि कुछ नए उम्र के शिव भक्त मोटर साइकिलों का साइलेंसर खोलकर तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चलाते है जिसके कारण दुर्घटना होती है ऐसा न करें कुछ कांवड़िए ट्रैक्टर ट्रॉली डीसीएम ट्रक पर ऊंचा डीजे लगाकर उसकी छत पर बैठते है जिसके कारण दुर्घटना होती है और कांवड़ियों की जान भी चली जाती है हर वर्ष हमारे जिले में पचासों  कांवड़ियों की दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |