Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: सरकारी गोचर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप,ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार


चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अनंतपुर में सरकारी गोचर (चरागाह) भूमि पर दबंग एवं मनबढ़ लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोचर भूमि पर कब्जे के कारण गांव के पशुओं को चरने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल रहा है,जिससे पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इस अवैध कब्जे का विरोध किया तो कब्जाधारकों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इससे गांव में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राजस्व विभाग से मांग की है कि सरकारी गोचर भूमि को तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए,ताकि पशुओं के लिए चरागाह की व्यवस्था पुनः बहाल हो सके और गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |