Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः ना मिले लेखपाल ना मिले पंचायत सहायक! वाह साहब! अधिकतर पंचायत भवन पर लटकता रहा ताला


संग्रामपुर/अमेठी
। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए सभी ग्राम सचिवालयों में लेखपालों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य कर दी है लेखपाल पंचायत भवन में बैठकर राजस्व संबंधी कार्य करेंगे जिससे लोगों को अपने छोटे -मोटे काम के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नये शासनादेश को लेकर जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र में बड़ी लापरवाही सामने दिखाई दी है।  संग्रामपुर क्षेत्र के कई पंचायत भवन पर ताला लटका मिला ना तो वहां पंचायत सहायक मिले ना शासन का निर्देश के पालन करने के लिए लेखपाल मिले। क्षेत्र के भवसिंहपुर पंचायत भवन को छोड़कर लगभग सभी पंचायत भवन पर ताला लटका हुआ मिला। संग्रामपुर क्षेत्र के सोनारीकनू - भैरोपुर- गोरखापुर- बड़गांव- सरैया बड़गांव- मिश्रौली बड़गांव- मधुपुर खदरी - गंगापुर- मूहीबसाह -कंसापुर - पुन्नपुर  पंचायत भवन पर ताला लटकता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने बताया उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश का पालन संग्रामपुर क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा जिसके कारण शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने बताया कि आय, जाति,निवास प्रमाण पत्र हैसियत प्रमाण पत्र और खतौनी से संबंधित कार्य अब गांव में कराने के लिए लेखपालों को पंचायत भवन पर बैठने का निर्देश शासन से हुआ है लेकिन संग्रामपुर क्षेत्र के किसी भी पंचायत भवन पर आज 1 जुलाई दिन बुधवार को एक भी लेखपाल नहीं दिखे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |