वारिसगंज: बाल बिहारी के बच्चे उत्साहित नजर आए
July 01, 2026
वारिसगंज/अमेठी। ग्रीष्मकालीन की लंबी छुट्टी के बात जुलाई के प्रथम दिन स्कूल में रौनक और बच्चों की मस्ती देखने लायक थी बच्चों को मीठा खिला कर उनका स्वागत किया गया बच्चे प्रवेश द्वार पर हाथ जोड़ कर सरस्वती माता को याद करते हुए प्रवेश किया ।छुट्टी में बिछड़े दोस्त जुलाई के प्रथम दिन मिलने पर एक दूसरे को गले लगाया और मौज मस्ती की चर्चा कियालंबी छुट्टी के बाद आज बाल बिहारी के छात्र और छात्रा विद्यालय पहुंचने पर साफ सुथरे कमरे में काफी खुश नजर आएलंच होने पर अपनी अपनी टिफिन में एक दूसरे को शेयर और अच्छे पकवानों का आनंद लिया उसके बाद वाली बाल,झूला,आदि खेल कर आनंद लिया।जुलाई के प्रथम दिन पढ़ाई पर बहुत दबाव नहीं दिया गया। ये दिन बच्चों का ऊर्जा से और उत्साह से भरा रहता है। प्रबंधक सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि जुलाई का प्रथम दिन हमारे लिए और बच्चों के लिए विद्यालय में जैसे उत्सव जैसा होता है। इसी क्रम में बाल बिहारी शिक्षण संस्थान के प्रधानाध्यापक प्रदीप यादव ने कहा की ग्रीष्मकालीन की लंबी छुट्टी का समापन हुआ आज जुलाई का प्रथम दिवस एक नई ऊर्जा ,नया उत्साह और नई उमंग बच्चों के लिए है तो हम सभी के लिए संकल्प दिवस भी है कि बच्चों के भविष्य के लिए हम सभी अपनी जिम्मेदारी निभाए क्योंकि एक अध्यापक में निर्माण और प्रलय दोनों निहित होता । समाज के प्रति ,राष्ट्र के प्रति बच्चों को उनकी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक कराए
