Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः 66 महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एचआरपी कैंप लगाकर 66 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सभी महिलाओं का महिला डॉक्टर रुखसार द्वारा ब्लड प्रेशर, वजन , आदि की जांच की गई लैब के तहत खून की मात्रा, शुगर जांचा गया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया आज एचआरपी कैंप 66 गर्भवती  महिलाओं का पंजीकरण किया गया 03 महिलाएं एचआरपी चिन्हित हुई  नौ महिलाओं का अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित किया गया। डॉक्टर सिंह ने बताया कि नियमित जांच से जच्चा और बच्चा दोनों को खतरा नहीं रहता प्रसव  के दौरान कोई गंभीर समस्या नहीं आती। सभी गर्भवती महिलाओं को सेहत के ख्याल रखने का सख्त निर्देश दिया गया। हरी सब्जी दूध पलक और मौसमी फल सेवन करने के लिए बताया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |