लखनऊः नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने नाला निर्माण व सफाई कार्यों का किया औचक निरीक्षण
July 17, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा ने शुक्रवार को लखनऊ के विश्वास खंड और विवेक खंड में चल रहे नाला निर्माण व सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। विश्वास खंड में 600 मीटर लंबे निर्माणाधीन नाले का 500 मीटर काम पूरा हो चुका है। मंत्री ने कहा कि इसके पूरा होने से स्थानीय निवासियों को जलभराव से स्थायी मुक्ति मिलेगी। वर्षाकाल को देखते हुए मंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि जनता को कोई असुविधा न हो। उन्होंने संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने और जल निकासी को निर्बाध बनाए रखने को कहा। भ्रमण के दौरान मंत्री ने निर्माणाधीन श्शक्ति उपवनश् का भी जायजा लिया और वहाँ बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने व डिस्प्ले के जरिए सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
