Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर आयुक्त ने किया रामनगर में निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को जोन-2 के रामनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद राजीव बाजपेयी और निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त ने जनहित और व्यवस्था सुधार के लिए मुख्य निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय नागरिकों की असुविधा को देखते हुए नाले के निर्माण कार्य को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश। नाले से निकलने वाले फॉलिंग वेस्ट और क्षेत्र में जमा सीएंडडी वेस्ट (मलबे) को तत्काल हटाने को कहा। क्षेत्र में साफ पानी के रिसाव (लीकेज) की मरम्मत के लिए जलकल विभाग को निर्देशित किया। न्यू तिलक नगर नाले की पुलिया पर जाल लगाने और रामनगर के बड़े नाले की निरंतर सफाई कर फोटो भेजने के निर्देश दिए। पुराने बाढ़ पंपिंग स्टेशन के अपग्रेडेशन का प्रस्ताव तैयार करने और पास की सरकारी भूमि को फेंसिंग कराकर सुरक्षित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |