Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः दवा से बढ़कर मिला अपनापन, जनसेवा के इस अभियान ने जीत लिया हर मन गरीब की दुआ! बुजुर्ग की मुस्कान बरखेड़ा में साकार हुआ सेवा का महान अभियान


  • जब जनप्रतिनिधि बन जाए जनसेवक, तब स्वास्थ्य भी बन जाता है हर घर का अधिकार
  • बरखेड़ा बना जनसेवा का स्वास्थ्य केंद्ररू चैथे विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़
  • रोहिलखंड विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया उपचार, सैकड़ों मरीजों को मिला नया भरोसा

पीलीभीत/बरखेड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को बरखेड़ा विकासखंड कार्यालय परिसर जनसेवा का बड़ा केंद्र बन गया। महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज के नेतृत्व में आयोजित चैथे विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, युवाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा निःशुल्क दवाइयों, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया।

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बरेली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तथा निःशक्त जनसेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में सामान्य रोगों के अलावा नेत्र, हड्डी एवं जोड़, दंत, कान-नाक-गला तथा अन्य विभिन्न बीमारियों की विशेषज्ञ जांच की गई। प्रत्येक मरीज का विधिवत पंजीकरण कर चिकित्सकों ने विस्तार से परीक्षण किया और आवश्यकता के अनुसार उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया। शिविर में सबसे अधिक भीड़ नेत्र रोग विभाग में देखने को मिली, जहां 500 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। जिन मरीजों की दृष्टि कमजोर पाई गई, उन्हें मौके पर ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। कई बुजुर्गों ने वर्षों बाद स्पष्ट दिखाई देने की खुशी व्यक्त की। जिन मरीजों को मोतियाबिंद अथवा अन्य विशेष उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के लिए आवश्यक परामर्श और मार्गदर्शन भी दिया गया।

श्रवण संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भी शिविर काफी लाभकारी रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में लोगों की सुनने की क्षमता की जांच की तथा 25 से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगजनों को मौके पर ही निःशुल्क श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए गए। जिन लोगों को तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध नहीं हो सके, उनका पंजीकरण कर आगामी शिविर में उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञों ने कमर दर्द, घुटनों के दर्द, गठिया और अन्य अस्थि रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह और दवाइयां उपलब्ध कराईं। दंत चिकित्सकों ने दांतों की विभिन्न समस्याओं का परीक्षण कर उचित देखभाल के बारे में जानकारी दी, जबकि सामान्य रोग विशेषज्ञों ने भी बड़ी संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया।

इस अवसर पर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी व्यक्ति के इलाज में बाधा नहीं बनना चाहिए। इसी उद्देश्य से लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को उसके घर के निकट ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को समय रहते बीमारी की पहचान, बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी है। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को आगे के उपचार के लिए भी समुचित मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह जनसेवा अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। निःशक्त जनसेवा संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष समाजसेवी अमृतलाल ने कहा कि पिछले 25 से 26 वर्षों से वह दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगातार कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अनेक स्वास्थ्य शिविरों का संचालन और सहयोग देखा है, लेकिन बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज की जनसेवा की भावना उन्हें सबसे अलग बनाती है। उन्होंने कहा कि पूरे मंडल में स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ऐसे इकलौते विधायक हैं, जो अपने निजी खर्च से लगातार विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करा रहे हैं। उनके इस सेवा अभियान से हजारों गरीब, असहाय और ग्रामीण परिवारों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार, निःशुल्क दवाइयां, चश्मे, श्रवण यंत्र तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी आर्थिक बोझ के मिल रही हैं।

अमृतलाल ने कहा कि यह अभियान किसी औपचारिकता का हिस्सा नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सच्चा प्रयास है। पहले आयोजित शिविरों की तरह इस चैथे शिविर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया है और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को इस शिविर में चश्मा, श्रवण यंत्र अथवा अन्य आवश्यक सहायक सामग्री उपलब्ध नहीं हो सकी है, उन्हें आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले शिविर में प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटनाओं में हाथ गंवा चुके जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराने की योजना भी संचालित की जा रही है, जिससे वे पुनः आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप, प्रधान संजीव गंगवार, प्रधान रुद्रपाल गंगवार, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता श्पप्पनश्, हरेंद्र कुमार, लालता प्रसाद लोधी, सूरज श्रीवास्तव, दीपक सूर्यवंशी, चन्द्रपाल दिवाकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग दिया।

शिविर के समापन पर आयोजकों ने चिकित्सकों की टीम, निःशक्त जनसेवा संस्थान, स्वयंसेवकों तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बेहतर उपचार से वंचित न रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |