Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः वन महोत्सव सप्ताह में पीलीभीत हुआ हरित संकल्प का महाअभियान! जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों व ग्रामीणों ने किया व्यापक पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


पीलीभीत। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जलवायु संतुलन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूरे उत्तर प्रदेश में 1 से 7 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत रविवार को वन एवं वन्यजीव प्रभाग पीलीभीत द्वारा महा-वृक्षारोपण अभियान वर्ष 2026-27 के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों तथा ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

पीलीभीत रेंज के अंतर्गत जिला क्षय रोग अस्पताल परिसर में वन महोत्सव के अवसर पर वन एवं वन्यजीव प्रभाग तथा जिला क्षय रोग अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभागीय वनाधिकारी सहित नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, जिला सूचना अधिकारी, जिला क्षय रोग अस्पताल के डॉ. अजय गुप्ता, शेर सिंह चैहान, गोविंद राम, राजेश कुमार गंगवार, अनुराग सिंह, चिरंजीवी गौर, शिव हरि अग्रवाल, आलोक बंसल, राम नरेश सिंह सहित विभिन्न समाचार पत्रों के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय वन अधिकारी विनीत प्रकाश श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी शेर सिंह, वन दरोगा दिनेश कुमार, वनरक्षक अमित तिवारी एवं अन्य कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने पौधे लगाकर लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इसी क्रम में ग्राम रूपपुर कमालू स्थित नवस्थापित मां संतोषी माता मंदिर परिसर में ग्राम प्रधान कमल कोहली, मंदिर के पुरोहित, स्थानीय ग्रामीणों तथा वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में हरिशंकरी सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया।

बीसलपुर रेंज के बरखेड़ा सेक्शन के ग्राम खरगापुर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय वनाधिकारी तथा बीसलपुर रेंज के समस्त स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए तथा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

वहीं पूरनपुर रेंज के ग्राम स्थित शिव मंदिर परिसर में भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह, ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉ. विवेक कुमार तथा पूरनपुर रेंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि महा-वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखते हुए भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझे। वन महोत्सव सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार पौधारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |