Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः एक पेड़ मां के नाम अभियान में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश/ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पी.पी. सिंह ने किया पौधरोपण, नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन भी किया


पीलीभीत।  वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत गुरुवार को जनपद  रेंज में ष्एक पेड़ मां के नामष् थीम पर विभिन्न स्थानों पर व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (रोहिलखंड जोन, बरेली) पी.पी. सिंह रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत एस.एन. इंटर कॉलेज परिसर से हुई, जहां मुख्य अतिथि पी.पी. सिंह ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वन अधिकारी मनीष सिंह, प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग भरत कुमार डीके, वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री, पर्यावरणविद टी.एच. खान, वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्राओं के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इसके बाद पीलीभीत-बनकटी मार्ग स्थित टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर के आवास एवं कार्यालय परिसर में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

महाअभियान के तीसरे चरण में प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग कार्यालय परिसर में नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पी.पी. सिंह ने किया। उद्घाटन के उपरांत पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर वन विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं पीलीभीत रेंज का स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मां के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का भी सशक्त संदेश देता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |