Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार


पड़री/मिर्जापुर। एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए गुरुवार को उप निरीक्षक अनिरूद्ध सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर झिंगुरा रेलवे स्टेशन के बाहर टैक्सी स्टैंड के पास से नामजद अभियुक्त आशीष पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम दुल्लहपुर थाना पड़री मीरजापुर को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया । थाना पड़री पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |