शुकुलबाजार: पदोन्नति पर शैलेन्द्र शुक्ल का सम्मान! नवागत बीईओ राम ललित का हुआ भव्य स्वागत
July 14, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,शुकुल बाजार द्वारा आयोजित सम्मान एवं विदाई समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ल के डायट सीतापुर में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर पदोन्नति होने पर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं शुकुल बाजार के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित का शिक्षकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया।समारोह में वक्ताओं ने पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नवागत बीईओ राम ललित से शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की। शिक्षकों ने दोनों अधिकारियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुश पांडेय ने किया। उन्होंने शिक्षकों की एकजुटता और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अजय त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश, संदीप यादव, शिशिर वर्मा, राज विजय यादव, एस.पी. सिंह, जमील अहमद, अजय यादव, महेश कुमार, विक्रमादित्य, राहुल, अनूप, शिवकुष पांडेय, रेणु शिखा तिवारी, कमलेश तिवारी, आलोक कुमार, रवींद्र यादव, सुरेश शुक्ला तथा निर्मल पाठक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन आभार ज्ञापन एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।
