तिलोई: गिट्टी लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल
July 14, 2026
तिलोई/अमेठी। जिले के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर मटेरवा चैराहे के निकट मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी से लदा एक डंपर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 3.30 बजे की है। गिट्टी से लदा डंपर ट्रक रायबरेली से अयोध्या की ओर जा रहा था। बधौना गांव मोड़ के सामने अचानक नीलगायों का एक झुंड सड़क पर आ गया।नीलगायों को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।डंपर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर पर चढ़ गया।इसने डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ दिया और करीब 50 मीटर तक घिसटते हुए सड़क के बीचों-बीच पलट गया।इस हादसे में ट्रक ड्राइवर के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
