संग्रामपुर: गांव का पानी गांव में ही! अमृतसरोवर जानें वाली नाली मानक विहीन
July 14, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विगत दिनों जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा इंटौरी में गांव का पानी अमृतसरोवर तक लाने के लिए लाखों की लागत से नाली निर्माण कराया गया। नाली निर्माण करने वाली संस्था द्वारा नाली को मानक विहीन बना दिया गया गांव का पानी गांव में ही रह जा रहा है अधिक बारिश होने के कारण पानी सड़क पर आ जाता है बरसात का समय चल रहा है नालियों में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई है। ग्रामीणों का कहना है की इस शासन में निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जाता है उसमें गांव का कहीं भी हस्तक्षेप नहीं होता यही कारण है कि लाखों की लागत से बनाई गई नाली मानक विहीन बन गई जो पूरी तरह निष्प्रयोज्य हो गई है। इंटौरी गांव से लगभग डेढ़ सौ मीटर तक पक्की नाली छोटी इंटौरी तक निर्माण कराई गई थी लेकिन पानी निकालने की जगह पर गांव में पानी आ रहा है यही कारण है कि लाखों खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों को लाभ की जगह नुकसान भुगतना पड़ रहा है।
