संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के राजकीय धान क्रय केंद्र गोरखापुर में खाद वितरण की व्यवस्था से किसान परेशान और नाखुश हैं।इस केंद्र पर आये दिन मुख्य समस्या सर्वर और बायोमेट्रिक मशीन ठप होना बताया जाता है समय पर डीएपी -यूरिया न मिलने से क्षेत्र के किसान बहुत परेशान हैं।आज केंद्र पर खाद वितरण किया जा रहा था लेकिन आने से अधिक किसानों को खाद नहीं मिली नाखुश महिला किसान करमइता वर्मा ने वितरण कर रहे केंद्र प्रभारी निर्भय सिंह पर आरोप लगाया कि आये दिन किसी न किसी समस्या को लेकर खाद वितरण में कोताही करते हैं।केसरी बेगम ने बताया कि सभी कागज लाने के बाद खाद नहीं मिल रही है। ताहिर ने बताया कि अपने चहेतों व फोन पर आने वाले काल को सबसे पहले खाद दी जाती है।जानकी वर्मा ने बताया कि खाद वितरण व्यवस्था ठीक नहीं है उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में खाद वितरण होना चाहिए।सीमा वर्मा रानी प्रजापति आदि सैकड़ो किसान नाखुश होकर केंद्र से वापस चलें गये।