संग्रामपुर: कावड़ यात्रा को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
July 25, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सावन मास और कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर शनिवार को जिले के थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह की अध्यक्षता में थाना संग्रामपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था डीजे के तय नियमों और आपसी सौहार्द बनाए जाने पर जोर दिया गया।थाना संग्रामपुर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा निकलने वाले जत्थे के अगुवा व डीजे संचालक इस बैठक मे शामिल हुए क्षेत्र के कई गांवों से यात्रा निकाली जाती है जिसमें सैकड़ों कावड़ यात्रियों का जत्था रहता है।थाना संग्रामपुर प्रभारी व बैठक की अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा यात्रा के दौरान किसी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि लोगों द्वारा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाते हैं जिसके कारण यात्रा बाधित हो जाती है। बैठक में डीजे संचालकों को उच्च न्यायालय और शासन के नियमों के तहत तय आवाज सीमा में ही गाने -बजाने के निर्देश दिए।इस बैठक में कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज व संग्रामपुर, मड़ौली, नेवादा, डेहरा, गंगापुर, बड़गांव,आदि के कांवड़ यात्रा के अगुवा बैठक में शामिल हुए।
