संग्रामपुर: सड़कों के किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां सड़क दुर्घटना का बन रही है कारण
July 25, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सड़क के किनारे पर उगी बड़ी-बड़ी और घनी झाड़ियों के कारण मार्ग संकरा होता जा रहा है जिससे वाहन चालकों को आमने-सामने की गाड़ियां नहीं दिखती हैं और गंभीर सड़क दुघर्टना का खतरा बढ़ जा रहा है।जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र से गुजरने वाली अठेहा -लोहियानगर मार्ग पर धानापुर चैराहे से लेकर पूरे तालुकदार मोड़ तक सड़क किनारे घनी झाड़ियों के कारण सड़क दुघर्टना अधिक हो रही है। लगभग 22 फिट चैड़ी सड़क मात्र 10 फिट ही रह गई है।यह थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों में इसकी गिनती होती है इस रास्ते पर पैदल से लेकर साइकिल - मोटरसाइकिल -ट्रक- बस आदि बड़े -छोटे वाहन चलते रहते हैं लेकिन सड़क के किनारे उगी झाड़ियां राहगीरों के लिए काल बनकर खड़ी हुई है। इस रास्ते पर आ रहे संग्रामपुर गांव के निवासी बृजेश मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही का नतीजा है की 22 फीट चैड़ी सड़क मात्र 10 फीट दिखाई दे रही है उन्होंने बताया कि सड़क किनारे बहुमूल्य लकड़ी होती है तो पीडब्ल्यूडी विभाग अपना बताकर हक जताता है। लेकिन कटीली झाड़ियां जो राहगीरों के लिए यमराज की तरह खड़ी हुई है उसके लिए उनके पास कोई अतिरिक्त धन नहीं है। इसी प्रकार रमाशंकर तिवारी जनार्दन तिवारी शिव प्रसाद तिवारी विवेक मैन पांडे संगम शुक्ला राघवेंद्र तिवारी अशोक शुक्ला सहित सभी लोगों ने मांग की पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के किनारे झाड़ियां को साफ कर दिया जाए जिससे रास्ता सुगम और सुरक्षित हो सके। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इसके लिए कोई अतिरिक्त धन नहीं आता है।
