संग्रामपुर: सोसायटी केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध नहीं
July 07, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। डीएपी खाद वितरण के दौरान कुछ किसानों का खुश होना और कुछ किसानों का नजारा होना आम बात बन गई है। आमतौर पर सोसायटी केंद्र पर सीमित मात्रा ,टोकन प्रणाली,आदि के कारण किसान नाराज हो जा रहे हैं।इसी बीच कृषि विभाग की गाइडलाइंस के अनुसार एक किसान को उसकी जरूरत और जमीनी रकबे के हिसाब से खाद आवंटन किया जा रहा है सभी किसानों के हाथों में फार्मर रजिस्ट्री व आधार कार्ड होना अनिवार्य हो गया है।आज अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के गोरखापुर सोसायटी पर लगभग 300 बोरी डीएपी खाद का वितरण किया गया।खाद वितरण लगभग 11 बजे सुबह शुरू हुआ जो अपराह्न 3 बजे तक चला लगभग 100 किसानों को डीएपी खाद मिली लेकिन उन्हीं में खिड़की काउंटर पर अपनी फार्मर रजिस्ट्री व आधार कार्ड लेकर खड़े रहे दर्जनों किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा किसानों ने बताया कि धान की रोपाई के लिए डीएपी खाद की आवश्यकता होती है इसके लिए घंटों सोसायटी गोरखापुर के काउंटर पर खड़े रहने के बाद डीएपी खाद नहीं मिली हम लोगों को बताया गया कि डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है 300 बोरी आई थी वितरित हो गई है।
