Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी रहि धज्जियां ! धरातल पर नहीं दिखा ग्राम सभा में विकास निधि का पैसा


सिंहपुर/अमेठी। 2024 और 25के सत्र में अमेठी जनपद में सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्राम पंचायतों को कई सौ करोड़ की सौगात दी थी स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनवाई गई डस्टबिन कचरा मुक्त ट्राली और आर आर सी युक्त व्यवस्था से सजना था ग्राम पंचायतों को यथावत ग्राम पंचायत सेमरौता में स्वच्छ भारत मिशन में जहां बखूबी धज्जियां उड़ाई गई 40लाख की कार्य योजना तैयार कर मामूली कुछ डेसटबिन ग्राम पंचायत में गुणवत्ता विहीन बनाया गया टूटी फूटी कचरा फेंकने की  ट्राली संजो कर रखी हुई देखी सकती हैं यही नहीं सेमरौता ग्राम पंचायत में मामूली सफाई कर्मी को विभाग के अधिकारी दामाद की उपाधि देते हैं जो हरदम ग्राम सभा से नदारत ही देखे जा सकते हैं कचरे में ग्राम सभा या ग्राम सभा में कचरा इसके विषय में जानकारी से अछूते हैं पंचायत सेकेट्री सौरभ सिंह जिन्हें सिर्फ ब्लाक की बाबू गिरी से मतलब है ग्राम सभा के किसी भी वार्ड में निरीक्षण करें अधिकारी तो कूड़े के ढेरो का अंबार लगा हुआ मिलता है पैसे की निकासी तो हो गई मगर कार्य सिर्फ योजना बनाकर कागजों पर रह गयी स्वच्छ भारत मिशन को सिर्फ अमली जामा पहनाया गया इतनी बड़ी पंचायत में एक आर आर सी बनी मिली जो निष्क्रय हो चुकी है 15 वार्ड होने के नाते सफाई कर्मचारी का कभी हर वार्ड में पहुंचना नामुमकिन सा साफ दिखता रहा है इसका उदाहरण  कचरे में तब्दील ग्राम सभा के मोहल्ले जहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं इस अव्यवस्थित व्यवस्था से क्या जिले के आला अधिकारी या ब्लॉक के अधिकारी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही हैं वहीं हर योजना में पंचायत सेक्रेटरी की मिली भगत से ग्राम सभा को बखूबी चूना लगाया जा रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |