Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: संचारी रोग नियंत्रण अभियान बना मजाक! बजबजाती नालियां उगल रहीं गंदगी, गंभीर बीमारियों का बढ़ा खतरा


संग्रामपुर/अमेठी। क्षेत्र में साफ सफाई को लेकर प्रत्येक वर्ष दो बार संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में सभी विभाग के सहयोग से अभियान को सफल बनाया जाता है। बीते 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पंचायती राज विभाग द्वारा गांव गलियों व सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई करके एंटी लार्वा का छिड़काव कर रहे हैं। संग्रामपुर क्षेत्र में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर गति बहुत ही धीमी दिखाई दे रही है। गंदगी के कारण नालियों में मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। क्षेत्र के लोगो का कहना है कि दुर्गंध और गंदगी के कारण ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  क्षेत्र के भवानीपुर सरैया कनू गांव के बीच नाली गंदे पानी से बज -बजाती दिखाई दे रही है जिसमें खतरनाक मच्छर जन्म ले रहे हैं गांव में मच्छरों के प्रकोप से बीमारी फैल सकती है। जलभराव से पैदा हुए मच्छरों से होने वाले बीमारी डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया दिमाग की बुखार और डायरिया जैसी जल जनित बीमारी पैदा होती है। संबंधित अधिकारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि साफ सफाई का अभियान रोस्टर के हिसाब से चलाया जा रहा है संग्रामपुर क्षेत्र के सभी न्याय पंचायत की एक-एक गांव की साफ सफाई की जाती है। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में ग्रामीणों का भी सहयोग होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |