मिर्जापुर। अग्रणी सामाजिक संस्था के.एस.पी.ट्रस्ट की एक शोक सभा विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री व राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक मनोज श्रीवास्तव के छोटे भाई वैद्य अश्विनी श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर स्थानीय लोंहदी रोड स्थित मुख्यालय पर संपन्न हुई।
शोक सभा में बोलते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि स्मृतिशेष अश्विनी जी बड़े ही व्यवहार कुशल,सौम्य,मिलनसार व विशाल हृदय के स्वामी व एक सफल वैद्य थे,जिनका मात्र 56 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन हो जाना परिवार के साथ ही समाज हेतु वज्राघात के समान है। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति व स्वजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोक सभा में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ.शक्ति श्रीवास्तव,रजत श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव,पंकज श्रीवास्तव,नरेंद्र श्रीवास्तव, मनोज चित्रांश,करुणा निधान,श्रीश श्रीवास्तव,राजेश श्रीवास्तव,अमिताभ श्रीवास्तव व सचिन श्रीवास्तव इत्यादि शामिल रहे।
