लखनऊ: कृष्णा नगर में घर में घुस चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम, सीसी फुटेज में चोरों की करतूत कैद
July 04, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर इलाके के जयपुरिया स्कूल निकट पंडित खेड़ा में बेखौफ तीन चोरों ने एक व्यापारी युवक के मकान में घुस चोरी की घटना को अंजाम दे फरार हो गए घटना के समय व्यापारी मकान की छत पर सो रहा था। शनिवार सुबह कमरे का सामान अस्त व्यस्त देख पीड़ित ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मूलरूप से नवाबगंज प्रयागराज निवासी अमित कुमार कृष्णा नगर क्षेत्र के पंडित खेड़ा जयपुरिया स्कूल के निकट रहकर पंडित खेड़ा में ही किचन सेंटर के नाम से दुकान संचालित करते है। पीड़ित के अनुसार शनिवार रात वह अपने घर का दरवाजा बंद कर छत पर सोने चले गए थे सुबह करीब 6रू30 बजे अपनी दुकान जाने के लिए नीचे उतरे तो देखा कि कमरे का सारा सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा है पीड़ित के अनुसार चोरों दीवान बेड से दो मोबाइल फोन और दस हजार रुपए नगद व एक कपड़ों और डॉक्मेट रखा बैग चोरी कर ले गए है। चोरों की करतूत सीसी कैमरे में कैद हुई है जिसमें तीन चोर रात्रि करीब 1रू50 बजे मकान के बाहर दिखाई पड़ रहे है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया पीड़ित की ओर से चोरी की कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिला है शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जाएगा।
.jpg)