Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: महिगवां पुलिस ने चोरी की घटना में एक व्यक्ति,एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार! पुलिस ने कब्जे से किमती जेवरात, 50,000 रूपये व घटना में प्रयुक्त स्कूटी की बरामद


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी करने वाले एक व्यक्ति व एक बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं शिव मोहन मिश्रा बाके नगर चैराहा मोहम्मदपुर सरैया थाना महिगंवा लखनऊ द्वारा अपने मकान से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं पूजा घर में रखी चांदी की मूर्तियां चोरी हो जाने के संबंध में थाना महिगवां पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों एवं पतारसी-सुरागरसी के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने पूर्व नियोजित योजना के तहत बाल अपचारी के बाबा के मकान में प्रवेश कर कमरे एवं अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, नगदी तथा पूजा घर में रखी चांदी की मूर्तियां चोरी कर ली थीं। चोरी के बाद समस्त सामान को अभियुक्त सौरभ गुप्ता के मामा की कपड़े की दुकान की टाण्ड पर छिपाकर रखा गया था। दोनों चोरी की नगदी एवं जेवरात को आपस में बांटने तथा जेवरात बेचकर धनराशि प्राप्त करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्तों ने पारिवारिक संबंध एवं घर की आंतरिक जानकारी का लाभ उठाते हुए रात्रि में मकान में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया था। चोरी के बाद माल को सुरक्षित स्थान पर छिपाकर बाद में बेचने की योजना बनाई गई थी। महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी की समस्त कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए संपन्न की गई और बाल अपचारी के संबंध में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई तथा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |