विधायक योगेश शुक्ला के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने लखनऊ कानपुर रोड पर दिखाई भाजपा की ताकत, बुलडोजर से मशहूर जेसीबी पर कर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फूलों की की वर्षा
लखनऊ। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहीं जाने वाली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम लखनऊ आगमन पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डिप्टी सीएम समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं जिले के विधायकों ने अपनी ताकत का एहसास करवाया। जहां बख्शी का तालाब विधानसभा से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने कृष्णा नगर स्टेशन के आगे बीमा अस्पताल के पास पंडाल लगवाकर स्वागत स्थल पर हजारों की संख्या में बख्शी का तालाब विधानसभा के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने जोश दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष के नारे लगाए, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर (जेसीबी) लगाकर उस पर खड़े होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर पुष्पों की वर्षा की। वहीं भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने दूरभाष से बात कर बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ की पावन धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन पर बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के बीमा अस्पताल के निकट बनाए गए और स्वागत स्थल पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने जिस उत्साह, आत्मीयता और भव्यता के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया, उसके लिए मैं समस्त क्षेत्रवासियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। कहा कि मेरी अनुपस्थिति के बावजूद आप सभी ने जिस समर्पण और संगठनात्मक शक्ति का परिचय दिया, वह बख्शी का तालाब विधानसभा की एकजुटता और भारतीय जनता पार्टी के प्रति आपकी निष्ठा का प्रमाण है। विधायक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी के नेतृत्व में संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से कार्यकर्ताओं का उत्साह निरंतर बढ़ रहा है। साथ ही नीरज सिंह के कुशल समन्वय एवं अथक प्रयासों ने इस भव्य स्वागत को और अधिक गरिमामय एवं सफल बनाया। लखनऊ किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा हजारों कार्यकर्ताओं किसानों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचे और जोरदार स्वागत किया। इटौंजा भाजपा नामित सभासद सुधाकर अवस्थी ने सैकड़ो भाजपा युवा कार्यकर्ताओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी जिंदाबाद के नारवा विधायक के हुए शुक्ला के जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं बीकेटी विधानसभा से कार्यकर्ताओं इटौंजा चेयरमैन अवधेश अवस्थी कमल, उसरना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रिका सिंह, बीकेटी भाजपा युवा वरिष्ठ नेता गौरव सिंह चैहान, रवि सिंह किसान मोर्चा,संजेश सिंह, सुमित सिंह उसरना, रोहित सिंह, इटौंजा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लोधी, बीकेटी मंडल अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष विमलेश तिवारी,बबलू तिवारी, राहुल कृष्णा, वरुण शुक्ला धरमपुर समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
