Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः कुठिया से गेहूं निकालते समय महिला को सर्प ने डसा, हालत गंभीर! पति ने सर्प को पकड़कर पत्नी को पहुंचाया अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर


बीसलपुर। गेहूं निकालने के दौरान एक महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को बीसलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करखेड़ा निवासी नंदकिशोर की पत्नी सोनी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर में रखी कुठिया से गेहूं निकालने गई थी। इसी दौरान अचानक वहां छिपा बैठा जहरीला सर्प बाहर निकल आया और उसने महिला के दाहिने हाथ में डस लिया।

सर्प के डसते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर उसका पति मौके पर पहुंच गया। बताया गया कि पति ने हिम्मत दिखाते हुए सर्प को घेराबंदी कर पकड़ लिया और तत्काल पत्नी को लेकर बीसलपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |