Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः अनुष्ठान हाउस और अनुष्ठान ऐप हुआ लॉन्च,पूर्व आईजी ने किया उद्घाटन


आलमबाग ।आशियाना इलाके के शहीद पथ स्थित औरंगाबाद जागीर सर्विस लेन पर अनुष्ठान हाउस और अनुष्ठान ऐप लॉन्च किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित सेवानिवृत आईपीएस पूर्व आईजी अनिल कुमार राय ने फीता काटकर लॉन्चिंग कार्यक्रम का  उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईपीएस अनिल कुमार राय ने कहा कि डेवलपर की दुनिया मे अनुष्ठान बिल्डर्स द्वारा मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक नई पहल की गई  है। जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से रियल एस्टेट सेवाओं को अधिक सरल और आधुनिक बनाया जाएगा और प्रापर्टी खरीदने वाले ग्राहको संग होने वाली धोखाधडी पर अंकुश लगाने मे मदद मिलेगी। इस अवसर पर नरेंदु चैप्टर के चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी एवं अध्यक्ष आदित्य शुक्ला समेत शहर के जानेमाने कारोबारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |