Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः महिला हाउस कुक गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद


आलमबाग। पुलिस ने दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र स्थित चंदरनगर मे 22 जुलाई को घर की अलमारी का लॉकर तोड़कर आभूषण चोरी मामले मे घर मे खाना बनाने वाली महिला कुक को उसके घर जयप्रकाश नगर थाना कृष्णा नगर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण बरामद कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया गिरफ्त मे आई महिला कुक ने पुलिस पूछताछ मे अपना परिचय रिंकी पत्नी रानू धान् जयप्रकाश नगर थाना कृष्णा नगर निवासी के रूप मे दिया है। जिसके पास से चोरी के आभूषण सोने का हार, एक जोड़ी झुमके, दो कंगन, जेंट्स चेन, लंबे कान के टप्स, मंगलसूत्र और छोटे कान के टप्स बरामद किया गया है। जिसकी कीमत दस लाख रूपये लगभग है। पुलिस के अनुसार गिरफ्त मे आई महिला कुक को चोरी के आभूषण बरामदगी के आधार थाने मे दर्ज चोरी के मुकदमे के तहत कारवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |