अमेठी: पुलिस कार्यालय सभागार में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन
July 04, 2026
गौरीगंज/अमेठी! पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबन्दी की कार्यवाही, गुण्डा, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि पर सतर्क दृष्टि रखने, महिला संबन्धी अपराधों की रोकथाम व अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी तथा रात्रिगश्त को बढाने, बाजारों, चौराहों, सर्राफा की दुकानों, बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, दो पहिया, चार पहिया वाहनों व मोटरसाइकिल पर नई उम्र के लड़कों की चेकिंग आदि के संबंध में आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए । गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
