Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: महिला ने लगाया झूठे मुकदमे में फंसाने और धमकी का आरोप


तिलोई/अमेठी। अमेठी जिले के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने दो लाख रुपये के लेनदेन विवाद में गाली-गलौज, धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। रस्तामऊ निवासिनी साजिदा पत्नी अहसान ने इस संबंध में मोहनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पूर्व में कमरौली थाने में प्लॉट दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए गए थे, जिसके संबंध में उन्होंने पहले भी कमरौली थाने में शिकायत दी थी। साजिदा का आरोप है कि दो जुलाई को सुबह नौ बजे कमरौली थाना क्षेत्र के रोड नंबर चार निवासी एक व्यक्ति अपने एक अज्ञात साथी के साथ उनके घर पहुंचा। उन्होंने महिला पर कमरौली थाने में दिए गए पुराने प्रार्थना पत्र को वापस लेने का दबाव बनाया। महिला ने जब शिकायत वापस लेने से इन्कार किया, तो दोनों व्यक्तियों ने गाली-गलौज की।


उन्होंने साजिदा के पति अहसान को झूठे मुकदमे में फंसाने और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने मोहनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है।उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है और जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |