Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: क्षेत्र के कई विद्यालयों में नहीं है अग्निशमन यंत्र


संग्रामपुर/अमेठी। बीते दिनों लखनऊ के एक निजी शिक्षण संस्थान मे आग लगने से कई बच्चों की मौत हुई थी। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अग्निशमन यंत्र को लेकर गाइडलाइंस जारी की। सरकार के अग्निशमन यंत्र और व्यवस्था को लेकर संग्रामपुर क्षेत्र के कई विद्यालयों में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। क्षेत्र के दर्जनों ऐसे विद्यालय हैं जहां बहुमंजिला इमारत बनाई गई है। लेकिन अग्नि शमन यंत्र को लेकर पूरी लापरवाही की गई है। विद्यालय में जर्जर और खुले हुए  बिजली के तार एक्सपायरी सिलेंडर, जैसी बड़ी लापरवाही  सामने दिखाई पड़ी है। गाइडलाइंस के अनुसार अग्निशमन यंत्र हर फ्लोर पर लाइब्रेरी प्रयोगशाला के पास सही स्थिति में समाने सिलेंडर लगे होने चाहिए। विद्यालय में आपात स्थिति के लिए चैड़े और खुले निकासी मार्ग होने चाहिए। विद्यालय में आग बुझाने के लिए पर्याप्त पानी और फर्स्ट होजरील की व्यवस्था बहुत ही जरूरी है। इतना ही नहीं सिलेंडरों के नियमित रिफिलिंग और जांच होनी चाहिए। जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में चल रहे दर्जनों बहुमंजिला विद्यालयों में बिना फायर एनओसी संचालित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी स्कूल में सुरक्षा उल्लंघन एक गंभीर अपराध है विद्यालय में उपकरण न होना छात्रों के जीवन के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों ने खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर पर आरोप लगाया कि इनके द्वारा विद्यालय का मानक विहीन निरीक्षण किया जाता है जिसके कारण क्षेत्र के निजी व सरकारी विद्यालय में बड़ी लापरवाही के साथ संचालित किया जा रहा है। संग्रामपुर क्षेत्र के गीता अकाडमी, भारद्वाज अकादमी, मां कालिका अकाडमी, केपीएस विद्यालय, बड़गांव बाजार में चल रहे दो निजी विद्यालय सहित कई विद्यालयों में देखा गया कि अग्निशमन यंत्र नहीं है और ना ही उनके पास आग लगने के बाद आग बुझाने की कोई व्यवस्था है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |