संग्रामपुर: हमारा सवाल- आखिर कब बनेगा अधूरा पुल! पुल का अधूरा निर्माण, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
July 07, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बीते दिनों अमेठी कालिकन मार्ग पतापुर भवसिंहपुर मालती नदी पर 234 लाख की लागत से पुल निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। दो बरसात के मौसम बीत गए और तीसरी बरसात आ भी गई लेकिन पुल निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। पुलिस निर्माण देरी और अधूरा निर्माण कार्य होने से राहगीरों के लिए एक गंभीर संकट बन गया है। इस रास्ते से न केवल दैनिक यात्रियों के आवागमन को भारी परेशानी हो रही है बल्कि व्यावसायिक गतिविधियां बाधित होती जा रही हैं साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। राहगीरों ने कहा कि अधूरा पुल निर्माण होने पर हम लोगों को वैकल्पिक रास्ता ढूंढना पड़ता है जिसके कारण कई किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ता है। निर्माण के दौरान बनाए गए वैकल्पिक रास्ते बारिश के मौसम में कीचड़ और पानी भर जाता है जिससे दोपहिया और चार पहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो जाता है। अधूरे निर्माण स्थल पर उचित बेरी कटिंग और चेतावनी बोर्ड न होने के कारण रात के समय भारी वाहन और राहगीर गड्ढे में गिर सकते हैं। पुल का अधूरा निर्माण कार्य होने के कारण इस मार्ग से अमेठी जाने वाले व अमेठी से आने वाले यात्रियों का सफल लंबा हो जाता है ईंधन की बर्बादी हो रही है और समय भी खराब हो जाता है। मालवाहक वाहनों की आवाजाही रुकने से स्थानीय व्यापार को नुकसान हो रहा है।सुबह 07 बजे प्रयागराज जाने वाली बस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है जिससे बलभद्रपुर -जरौटा - कसारा -पतापुर- बेलखरी के लोगों को प्रयागराज जाने में असुविधा हो रही है आपातकालीन स्थिति में बरसात के दिनों में एम्बुलेंस अस्पताल तक पहुंचने में देरी लगाती है। स्थानी लोगों द्वारा संबंधित विभागों और जिला प्रशासन से निर्माण कार्य तेजी लाने की मांग की उन्होंने कहा कि जब तक पक्का पुल बनकर तैयार ना हो जाए तब तक आवा -गमन सुगम और सुरक्षित नहीं है।
