Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः बंद घर में चोरी, तीन लोगों पर लगाया आरोप


कुंडा/प्रतापगढ़। जिले में कुंडा तहसील क्षेत्र में महेशगंज थाना क्षेत्र के एक युवक ने बंद घर में चोरी होने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने घटना में गांव के तीन लोगों को नामजद किया है।तहरीर के अनुसार, अमन मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्रा, निवासी खैलर पुरवा,फतूहाबाद ने बताया कि 25 जुलाई 2026 की रात उनके घर से करीब 40 हजार रुपये नकद, दो तोले की पायल, दो सेट की झुमकी, पायल और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।पीड़ित ने आरोप लगाया है कि तीन लोंगो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। महेशगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |