शाहबाद । शाहबाद-बिलारी स्टेट हाइवे स्थित सेवन सीज होटल के पास सोमवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद जिले के हरोरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (35) पुत्र नन्हे उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता था। सोमवार देर शाम वह कोटेदार के यहां से राशन लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में शाहबाद-बिलारी स्टेट हाइवे स्थित सेवन सीज होटल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबर लिखे जाने तक पुलिस अस्पताल में मृतक के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही थी। बताया जा रहा है कि प्रदीप के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
.jpg)