Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः भाजपा बूथ समिति सम्मेलन आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान


अमेठी। सरस्वती विद्या मंदिर, परसावा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का बूथ समिति सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि अमरेंद्र सिंह पिंटू ने सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा सुल्तानपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगजीत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विशु मिश्रा तथा विधानसभा के चारों भाजपा मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की वास्तविक रीढ़ हैं और उनके परिश्रम, अनुशासन तथा जनता से निरंतर संपर्क के कारण ही पार्टी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। सम्मेलन में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ता समन्वय पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |