Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: दुर्घटना को दावत दे रहे राजू लस्सी के सामने खड़े वाहन


जगदीशपुर/अमेठी। परिवहन विभाग जहां दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए आए दिन प्रयासरत हैं तो वहीं हाईवे पर स्थित राजू लस्सी के सामने लाइनों में खड़े बेतरतीब वाहन दुर्घटनाओ को दावत दे रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।

विकास खण्ड के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र उतेलवा मोड़ के निकट स्थित राजू लस्सी के सामने हाईवे रोड पर लाइनों में खड़े वाहनो का  सुबह और शाम के समय नजारा देखते ही बनता है जमा लोगों की भीड़ हाईवे पर अपने वाहनों को खडा करके नाश्ता पानी करने में मस्त रहते हैं जिससे आवागमन बाधित होकर यात्रियों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है जिसके चलते आए दिन यात्री जोखिम उठाते रहते हैं ।लोगों की मानें तो राजू लस्सी का नाम बडा दर्शन छोटा खान पान के सामानो की कीमत आसमान छू रही है मिष्ठान आदि की घटिया क्वालिटी के खाद्य पदार्थों का सेवन करने के बाद लोग बीमार हो जाते हैं  जिसका जीता जागता उदाहरण इनकी हैदरगढ़ शाखा से खाद्य पदार्थ खाने से एक महिला को बीमारी की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती होना पडा। गौरतलब हो कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच पड़ताल ना किया तो भविष्य में कोई बडी घटना घटित हो सकती है ।इस संबंध में उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना ने बताया कि जल्द ही मौका निरीक्षण करने के पश्चात अनियमिता पाए जाने पर कडी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |